फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी से निकली अस्थमा जागरूकता रैली0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व अस्थमा दिवस पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अस्थमा बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों ने जांच भी कराई। अस्सी स्थित ब्रेथ ईजी सेंटर पर लगे स्वास्थ्य शिविर में 1284 लोगों के फेफड़े की जांच की गई, जिसमें अधिकांश लोग में एलर्जी, सांस फूलने की बीमारी, उच्च रक्तचाप की बीमारी मिली।
विज्ञापन

अस्थमा दिवस पर जागरूकता के लिए ब्रेथ ईजी सेंटर से निकलकर जागरूकता रैली अस्सी घाट तक गई। इस दौरान लोगों में अस्थमा बीमारी से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए पंफलेट भी बांटा गया। निदेशक डॉ. एसके पाठक और सुनीता पाठक ने बताया कि मोबाइल वैन के अलावा प्रमुख चौराहों पर शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। इस दौरान करीब 200 लोगों में सांस फूलने की बीमारी मिली। फायर ब्रिगेड परिसर (चेतगंज, वाराणसी) में लगे शिविर का शुभारंभ मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया। इस दौरान 275 पुलिसकर्मियों की जांच की गई। लोगों में अस्थमा को कैसे पहचानें नामक पुस्तिका भी बांटी गई। कार्यक्रम में डॉ. अंजलि, सुनील उपाध्याय, अभिषेक केशरी, अश्विनी पाठक, तेज जायसवाल, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें