फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य संस्कृति सुधारो या बोरिया बिस्तर बांध लो 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्विस रोड की बदहाली पर मंगलवार को पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी। दरअसल, निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम की गाड़ी भी गड्ढे में हिचकोले खाने लगी। सर्विस रोड के ये हालात देख डिप्टी सीएम मौके पर ही सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर बरस पड़े। कहा, मेरे निरीक्षण की पूर्व सूचना के बावजूद इतनी लापरवाही। सड़क की ऐसी हालत। कार्य संस्कृति सुधारें अन्यथा बोरिया बिस्तर बांध लें।
विज्ञापन

अंधरापुल से चौकाघाट के बीच बनाई गई सर्विस रोड की गुणवत्ता जांचने के लिए डिप्टी सीएम ने न्यूक्लियर गेज मशीन मंगाई। जांच के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पानी लगने के चलते सड़कें खराब हो रही हैं। डिप्टी सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की गुणवत्ता भी न्यूक्लियर गेज से मापने के निर्देश दिए। निरीक्षण से पहले डिप्टी सीएम सिगरा स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। यहां पदाधिकारियों से चर्चा की। फिर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के घर नाश्ता करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह, संजय भारद्वाज आदि मौजूद थे। यहां का दौरा निबटाने के बाद डिप्टी सीएम पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचे और वहां से हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें