फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट पर खर्च दी 70 फीसदी सांसद निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह ने निधि खर्च करने में कंजूसी नहीं की। 2017-18 में निधि की 70 फीसदी धनराशि स्ट्रीट लाइट पर ही खर्च कर दी। हालांकि स्ट्रीट लाइट की रोशनी में लोगों को विकास के अन्य कार्यों की तलाश है। जबकि पूर्व के वर्ष में व्यायामशाला, बारात घर और मंदिर जीर्णोद्धार के कार्य पर ही निधि की ज्यादातर रकम खर्च की गई।
विज्ञापन

जिले की तीन और इलाहाबाद की दो विधानसभाओं का प्रतिनिधित्व संसद में कर रहे भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह ने निधि खर्च करने में कंजूसी नहीं दिखाई, लेकिन धरातल पर अन्य कार्य काफी पीछे रह गए। प्रशासनिक आंकड़ों पर गौर किया जाए तो वित्तीय वर्ष 2017-18 में सांसद निधि के पांच करोड़ में दो करोड़ 25 लाख इलाहाबाद जिले की दो विधानसभाओं हंडिया और प्रतापपुर के विकास के लिए भेजे गए, जबकि दो करोड़ 75 लाख से भदोही जिले की तीनों विधानसभाओं में कई योजनाओं पर काम किया गया। सांसद निधि की 70 फीसदी धनराशि से ग्रामीण अंचलों के बाजार में करीब दो हजार स्ट्रीट लाइट लगाई गईं। नौ हजार प्रति स्ट्रीट लाइट की दर से इस मद में एक करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए गए। शेष धनराशि 25 से अधिक यात्री शेड, इंटरलाकिंग, स्कूलों को दी गई। परियोजना निदेशक आरएन सिंह ने कहा कि निधि से होने वाले खर्च की समय-समय पर मॉनीटरिंग की जा रही है। काम पूर्ण होने पर कार्यदायी संस्था को पैसा दिया जाता है।
सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने बताया कि दो वित्तीय वर्ष में मुखर्जी पार्क, परऊपुर शहीद झूरी सिंह पार्क, रामलीला मैदान सुरियावां, मतेथू हनुमान मंदिर, चौरी के सहोदरनाथ मंदिर, खमरिया में बारात घर पर करीब दो करोड़ खर्च किए गए। कुछ पैसे 2016-17 तो कुछ 2017-18 में भेजकर परियोजना को पूर्ण किया गया। संसदीय क्षेत्र में वित्तीय वर्ष में 10 हजार को मिलाकर चार साल में कुल 40 हजार सोलर लाइट और 200 हैंडपंप लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें