फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं करेंगे हल, बनाएंगे बेहतर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के नवागत कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने बुधवार को विश्वविद्यालय के 27वें कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। जिम्मेदारी संभालने के बाद नवागत कुलपति ने विश्वविद्यालय की चुनौतियों को अवसर बताते हुए कहा कि अतीत से सबक लेकर वर्तमान और भविष्य को सुदृढ़ बनाएंगे। शैक्षणिक माहौल को बेहतर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद को बढ़ावा देंगे। सबसे मिलेंगे, सबकी समस्याएं सुनेंगे और उनका यथोचित समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कुलपति ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही। कहा कि नियुक्तियों में पारदर्शिता और योग्यता ही सर्वोपरि होगी। विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से मिलने का निर्धारित समय होगा। जहां कोई भी विद्यार्थी उनसे मुलाकात कर अपनी बात रख सकेगा। विश्वविद्यालय की सुरक्षा और छात्रावासों की सुविधाएं सहित जो भी चुनौतियां हैं, उनका समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। शोध की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र इस काबिल बनें कि दुनिया उन्हें सलाम करे, यही उनका मकसद है। बीएचयू को नंबर तीन रैंकिंग से नंबर एक पर लाने के लिए सबको साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस बाबत जागरूकता के लिए सेमिनार और वर्कशाप का आयोजन होगा। कहा, अराजकता तब फैलती है जब हम समस्याओं को समझते नहीं। हमें अपनी कमियों को जानने के बाद उसे दूर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें