फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य की धीमी गति पर प्रबंध निदेशक ने लगाई फटकार0000

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने सभी चिकित्साधिकारियों संग बैठक ली। मंडलीय अस्पताल और पंडित दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय में हो रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है।
विज्ञापन

इस दौरान महिला अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल में प्रस्तावित छह बेड के एनएसयूआई यूनिट को 12 बेड करने का प्रस्ताव रखा। वहीं जिला अस्पताल में 20 बेड के आईसोलेटेड विंग बनवाने का प्रस्ताव रखा। प्रबंधक निदेशक ने उनसे इसका प्रस्ताव मंगवाया है। बैठक में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह समेत दोनों अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक समेत सभी मेडिकल अफसरों से चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाने की नसीहत दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की खराब प्रगति पर भी सभी चिकित्साधिकारियाें को डांटा। राजकीय महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में महिला विंग के निर्माण कार्यों का उन्हें दौरा भी करना था लेकिन देरी से आने की वजह से वो सिर्फ समीक्षा बैठक करके लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें