वाराणसी। काशी रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित वर्षों पुराने तांगा स्टैंड को रेलवे ने शनिवार को हटा दिया गया। स्टेशन अधीक्षक की मौजूदगी में जीआरपी, आरपीएफ ने इसे हटवाया। तांगा स्टैंड में बंधे घोड़े, बग्गी समेत अन्य सामान को रेलवे बाहर कर दिया। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद तस्लीम ने बताया कि डीआरएम उत्तर रेलवे के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
उधर रेलवे प्रशासन की ओर से तांगा स्टैंड हटाए जाने के बाद दर्जनों तांगा चालक अपने परिवार समेत सड़क पर आ गए हैं।रेलवे की ओर से तांगा हटाने की जानकारी मिलने पर पूर्व काशी एक्का तांगा कल्याण समिति के बैनर तले काशी रेलवे स्टेशन के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।समिति के अध्यक्ष मैनुद्दीन ने बताया कि स्टैंड हटाए जाने के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक को विगत 20 जनवरी को पत्रक सौंपा गया था। इस मामले में पुन: विचार करने की बात की गई थी। इसके बावजूद भी एसएस मोहम्मद तस्लीम ने कई बार स्टैंड खाली करने और कार्रवाई की चेतावनी दी। तांगा स्टैंड से दर्जनो परिवार का भरण पोषण होता है। अब तक उनके घोड़े बग्गी स्टैंड में ही खड़े होते थे।