फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो रूट का फिर से होगा सर्वे, बनेगी नई डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड की मंगलवार को आयुक्त सभागार में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में तय हुआ कि मेट्रो रूट का दोबारा सर्वे कराया जाएगा। बैठक में दोबारा बनने वाली डीपीआर, मॉडल बिल्डिंग बॉयलॉज, जोनल प्लान समेत दस एजेंडों पर चर्चा करने के बाद उसे सर्व सम्मति से मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

बैठक में यह तय हुआ कि नई मेट्रो पॉलिसी के तहत दोबारा मेट्रो रूट का सर्वे करके उसकी कम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान चेक करते हुए डीलेट प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके लिए वीडीए को मेट्रो रूट का सर्वे कर डीपीआर बनाने वाली भारत सरकार की संस्था राइट्स को 81 लाख रुपये देने होंगे। मॉडल बिल्डिंग बॉयलॉज को मंजूरी दी गई। इसमें अमृत योजना के तहत शासन स्तर से कुछ बदलाव किए गए हैं जिसमें ठोस कचरा प्रबंधन, जल प्रबंधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का पूरी तरह से अनुपालन करना है। एनजीटी की गाइड लाइन के मद्देनजर पर्यावरण के दृष्टिकोण से हुए इन बदलावों को लागू किया गया है। वहीं कंसलटेंट के माध्यम से जोनल प्लान बनाकर शहर को विकसित किया जाएगा ताकि नक्शा पास कराने से लेकर बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने में आसानी हो। बोर्ड बैठक में कर्मचारियों के मेडिकल उपचार प्रतिपूर्ति के साथ अधिष्ठान में कार्यरत संविदाकर्मियों को नियमित करने का मंजूरी दी गई। बैठक में वीडीए वीसी राजेश कुमार, सचिव विशाल सिंह, नगर नियोजक विनोद कुमार, तहसीलदार अविनाश कुमार समेत बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें