फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का वेतन लटका, कामकाज बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही इन दिनों अधिशासी अधिकारी विहीन चल रहा है। इससे पालिका के कार्यों पर व्यापक असर पड़ रहा है। कर्मचारियों और अधिकारियों का दिसंबर का वेतन भी निर्गत नहीं हो सका। जिससे उनकी समस्या बढ़ गई है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि नई ईओ के कार्यभार ग्रहण करते ही वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गत वर्ष पालिका के अधिशासी अधिकारी रहे आशुतोष द्विवेदी के अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सूची में आ जाने से वह 26 सितंबर से अवकाश पर चले गए थे। इस बीच नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाने से शासन से नए अधिशासी अधिकारी की तैनाती नहीं की। इसके चलते कर्मचारियों का सितंबर से दिसंबर तक चार माह का वेतन रुक गया था। एक दिसंबर को निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद सुरियावां और नई बाजार नगर पंचायतों क़े ईओ सत्येंद्र प्रकाश चौरसिया को भदोही पालिका का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया, तब जाकर कर्मचारियों का का वेतन जारी हो सका था।
इस बीच सात जनवरी को शासन ने नई ईओ कुमारी पूर्णिमा की तैनाती कर दी और 10 जनवरी को पालिकाध्यक्ष ने सत्येंद्र प्रकाश चौरसिया को रिलीव कर दिया गया। अब नई ईओ ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया। अध्यक्ष ने बताया कि नई ईओ अस्वस्थ होने के चलते अब तक नहीं आ सकी हैं। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें