फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप शाम को गलन और ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम बदलने से सुबह और शाम को ठंड तथा गलन का असर तेज हो गया है। पिछले दिनों कोहरे और शीतलहर से थोड़ी राहत मिलने के बाद बुधवार को मौसम फिर ठंडा हो गया। दिन में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण दिन में धूप होने के बाद भी ठंड का असर रहा। शाम को तो गलन भी तेज हो गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 20.3 डि॑ग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान फिर नीचे आने से ठंड बढ़ी है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड और गलन में इजाफा हुआ है। अभी ठंड और कोहरा बढ़ेगा। मौसम फिलहाल दो से तीन दिनों तक ऐसे रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें