फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार’ की फटकार बेअसर, नहीं सुधर रहा अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सरकारी तंत्र पर मुख्यमंत्री की फटकार भी बेअसर साबित हो रही है। भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम में शामिल होने सीएम एक बार फिर 20 को शहर आ रहे हैं। पिछली बार चार-पांच जनवरी को शहर आए सीएम ने सरकारी तंत्र को कार्यशैली न सुधरने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। कहा था, आरएस यादव (निलंबित एआरटीओ) जैसा हाल कर दूंगा। इसके बाद भी विकास की गति बहुत धीमी है। भाजपा के आयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी रहेंगे।
विज्ञापन

जल निगम अब तक पक्के महाल के 10 जोन में पेयजल पाइप गैपिंग का काम शुरू नहीं करा सका है। दीनापुर और गोइठहां में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, अस्सी से राजघाट तक शाही नाले का काम भी अधूरा है। दिसंबर तक काम पूरा किया जाना था। अब तक 60 फीसदी ही काम काम पूरा हो पाया है। 31 जनवरी तक सड़कों की खुदाई से जुड़े सभी कार्य कराने की मियाद तय की गई थी लेकिन अब भी आईपीडीएस (भूमिगत केबल डालना) का काम अधूरा है। तारों को हटाने की मियाद भी जनवरी तक तय की गई है। एक फरवरी से सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होगा तो इस दौरान किसी को खुदाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विकास कार्यों की हकीकत का पता लगाने के लिए सीएम ने चार जनवरी की रात नौ से 11:30 बजे सात डिग्री तापमान में दीनापुर एसटीपी, भारतमाता मंदिर, दशाश्वमेध घाट, अलईपुर शेल्टर होम, मंडुवाडीह आरओबी, चौकाघाट फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था। इन जगहों पर भी काम की रफ्तार धीमी है। वरुणा कॉरिडोर का काम मार्च तक पूरा कराने की हिदायत दी थी। जिस रफ्तार से काम हो रहा है उससे समय पर काम पूरा होने में संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें