फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 30 दिसंबर को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रनेताओं के विरोध के चलते गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव की तिथि में बदल दी गई। अब 30 दिसंबर को मतदान कराने की घोषणा की गई है। चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय ने चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने 19 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा की गई थी, जिसका छात्रनेताओं ने विरोध शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय में अभी दाखिले की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव कराना ठीक नहीं होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छात्रनेताओं की मांग पर मतदान की तिथि बदल दी गई है। अब चुनाव के लिए 17 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। सूची पर आपत्तियां लेने और उनके निस्तारण की अंतिम तिथि 19 दिसंबर निर्धारित की गई है। 20 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन और नामांकन पत्र का वितरण किया जाएगा। 21 दिसंबर को नामांकन होगा। 25 दिसंबर को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 26 को नाम वापसी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 30 दिसंबर को मतदान, परिणामों की घोषणा और शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें