फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी के साथ लकी ड्रॉ में ग्राहकों को मिले उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीपावली पर बुधवार को खास प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करने पहुंचे उपभोक्ताओं को खूब तोहफे मिले। विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया जिसमें उपभोक्ता उपहारों के हकदार बने। अमर उजाला तथा पुनीत ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड संयुक्त रूप से अपने उपभोक्ताओं के लिए यह खास अवसर लेकर आया है। खास प्रतिष्ठानों पर 17 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘दीपावली शुभ लाभ महोत्सव 2017’ में बुधवार को खरीदारी करने पहुंचे उपभोक्ता ने आकर्षक इनाम जीते।
विज्ञापन

त्योहारों के मौसम में अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ लाभ महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव के दौरान सहयोगी प्रतिष्ठानों पर लकी ड्रॉ के माध्यम से एक तरफ आकर्षक उपहार मिल रहे हैं, वहीं मेगा लकी ड्रॉ द्वारा बंपर पुरस्कार जीतने का मौका भी मिल रहा है। पुरस्कारों में एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, गीजर, मिक्सी, प्रेशर कुकर जैसी उपयोगी वस्तुएं मिलेंगी।
पुनीत ऑटोमोबाइल के अधिष्ठाता विमल मिश्रा ने बताया कि इस महोत्सव ने बाजार में जोश भर दिया है। अमर उजाला की इस प्रयास की हर उपभोक्ता तारीफ कर रहा है। एलआईसी एजेंट राजीव शाह ने इस महोत्सव को आकर्षक बताया और ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया। शॉपर्स मॉर्ट के अधिष्ठाता संदीप बरनवाल ने बताया कि हम जैसे रिटेल स्टोरों के लिए इस तरह के महोत्सव व्यापार के लिए मददगार साबित होते हैं। महोत्सव में उदय ऑटो सेल्स, सह सहयोगी स्वास्तिक आयुर्वेद योग तथा मानवाधिकार केंद्र व सीओई टेकभनोसॉफ्ट (ईटीए रिटेल) सहयोगी हैं जबकि सह प्रायोजक अजोला अमृत, टूर वर्ल्ड, शॉपर्स मार्ट, राजीव शाह (एलआईसी), जेवर कोठी, सिटी होंडा, सजावट फर्निश्ंिाग, एडवांस आईटी वर्ल्ड और बालाजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स प्राइवेट लिमिटेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें