वाराणसी। अमर उजाला के निमंत्रण पर वाराणसी आ रहे मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त 13 सितंबर दिन बुधवार को अमर उजाला के पांच पाठकों से मुलाकात कर उनके साथ सेल्फी खिंचवाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम के माध्यम से अब तक मिले सवालों के आधार पर शहर के शांता कुमार भट्टाचार्य और पल्लवी श्रीवास्तव को संजय दत्त से मिलने के लिए चुना जा चुका है। इस क्रम में अगला नंबर आपका भी हो सकता है। अभी तीन पाठकों के नाम उनके सवालों के आधार पर तय किए जाएंगे।
संजय दत्त के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पाठकों को संजय दत्त से एक सवाल पूछना है। ये सवाल आपको अपने मोबाइल पर वीडियो की शक्ल में रिकॉर्ड करना है और रिकॉर्डिंग से पहले अपना नाम और शहर का नाम भी बोलना है। इसके बाद मोबाइल ब्राउजर पर 222.ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व टाइप करें और होम पेज पर बने ‘सेल्फी विद संजय दत्त’ निमंत्रण पर क्लिक करके अपना सवाल अपलोड कर दें। अगर आपका सवाल चुना गया तो आपको 13 सितंबर को मौका मिल सकता है, संजय दत्त से हाथ मिलाने का और उनके साथ सेल्फी खिंचाने का।
संजय दत्त फिल्म भूमि के अपने साथी कलाकारों के साथ 13 सितंबर की सुबह वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान संजय दत्त अमर उजाला के चांदपुर स्थित कार्यालय में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहीं पर वह अपने फैंस से मिलेंगे। इस कार्यक्त्रस्म में अमर उजाला के पांच भाग्यशाली पाठकों को मौका मिलने वाला है। इनमें से दो पाठकों का उनके द्वारा भेजे गए सवालों के आधार पर चयन भी हो चुका है। शांता कुमार और पल्लवी के साथ इस कार्यक्त्रस्म में आप भी हिस्सा ले सकते हैं, बस इसके लिए आपको बुधवार की सुबह तक अपने सवाल अमर उजाला की वेबसाइट पर अपलोड कर देने हैं।