फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक नहीं खोलने पर गेटमैन को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बंद रेलवे फाटक को नहीं खोलने पर बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की रात करीब सवा दस बजे गेटमैन संजय कुशवाहा को गोली मारकर फरार हो गए। घटना चौबेपुर के कादीपुर और राजवारी रेलवे स्टेशन के बीच नौ-सी गेट की है। गोली उसके बाएं हाथ में लगी है। इंटरसिटी से उसका कैंट स्टेशन लाया गया। वहां से एंबुलेंस से लहरतारा स्थित रेलवे के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी संजय सिंह कुशवाहा अक्तूबर 2012 में गेटमैन की नौकरी कर रहे हैं। सोमवार की शाम छह बजे से गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान गोरखपुर से वाराणसी सिटी इंटरसिटी आ रही थी। इसके चलते गेटमैन ने गेट बंद कर दिया। इस बीच तीन बाइक पर छह लोग सवार पहुुंचे और गेट खुलवाने का दबाव बनाने लगे। गेटमैन ने गेट खोलने से मना कर दिया। बदमाश गाली-गलौज करने लगा और एक बाइक सवार गोली मार दी। संयोग ठीक रहा कि गोली उसके बाएं हाथ में लगी। बकौल संजय, गोली बदमाश ने सीने को लक्ष्य करके चलाया था लेकिन उसने बायां हाथ आगे कर दिया और गोली हाथ में लगी। इसके बाद उसने 100 नंबर पर सूचना दी। इस बीच ट्रेन भी आ गई। गेटमैन ने खुद लाल सिग्नल देकर ट्रेन को रोकवाया। गोली की आवास सुनकर गांव का पड़ोसी सुनील यादव भी मौके पर पहुंच गया। वही साथ लेकर हास्पिटल आया। फिर चालक ने इसकी सूचना कादीपुर स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन वाराणसी सिटी तक ही चलती है लेकिन घटना के बाद उसे कैंट स्टेशन पर भेजा गया। वहां से एंबुलेंस से हास्पिटल भेजा गया। गेटमैन का इलाज कर रहे सर्जन डॉ. शशिभूषण ने बताया कि गोली हाथ से पार हो गई है। कुछ पार्ट फंसा था उसे निकाल दिया गया है। मंगलवार को एक्सरे से स्थिति और साफ होगी। फिलहाल गेटमैन की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें