फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को बचाने की मुहिम पर निकलेंगे श्रवण कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बेटियों को बचाने की मुहिम के तहत बनारस के श्रवण कुमार 100-200 नहीं बल्कि पूरे 1700 किलोमीटर तक साइकल चलाएंगे। कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर लोगों को जागरूक करने वाली संस्था आगमन के सहयोग से वह बनारस से महाराष्ट्र तक साइकल संदेश यात्रा निकालेंगे। यात्रा की शुरुआत आठ जुलाई को होगी। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। श्रवण कुमार के मुताबिक अपनी यात्रा के दौरान वह लोगों से बेटियों को बचाने के लिए आगे आने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

श्रवण ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के मैहर देवी, शिरड़ी, शनि शिगनापुर होते हुए सिद्धि विनायक का दर्शन करने भी जाएंगे। इस दौरान लोगों को कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करने का शपथ भी दिलवाया जाएगा। आगमन संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि इसके पहले भी श्रवण कुमार साइकल से लंबी यात्रा कर चुके हैं। इस बार आठ जुलाई से यात्रा की शुरूआत करेंगे। पिछले साल भी बेटी बचाने के मकसद से काशी से वैष्णों देवी तक की यात्रा की थी। तब उसने करीब 1300 किलोमीटर की यात्रा की थी लेकिन इस बार 1700 है जबकि सिद्दी विनायक तक पहुंचने के लिए उसे लगभग 1600 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें