फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर तक प्रवेश तो जल्द कैसे तैयार करेंगे डाटाबेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के इंटर कॉलेजों में छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटाबेस तैयार करने के लिए डीआईओएस ने 15 जुलाई तक का समय निर्धारित किया है जबकि कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलनी है। गुरुवार को निवेदिता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में प्रधानाचार्यों ने इस पर सवाल उठाए। कहा कि जब प्रवेश प्रक्रिया देर तक चलनी है तो छात्रों का डाटाबेस पहले कैसे तैयार हो पाएगा। डीआईओएस ने कहा कि वह इस मसले से शावन को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में दस बिंदुओं पर चर्चा हुई। खाली पदों को भरने, सभी कॉलेजों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य करने सहित कई निर्णय लिए गए। बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए ऐप डाउनलोड करने की चर्चा के दौरान पाया गया कि सभी कॉलेजों की ओर से ऐप डाउनलोड नहीं किया जा सका है। छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटाबेस का सवाल उठने पर डीआईओएस ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समय से प्रवेश परीक्षा कराकर दाखिला कराएं। शैक्षणिक कार्य समय से प्रारंभ कराया जाए। ऐसे कॉलेज जहां शिक्षकों-कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस की सुविधा नहीं शुरू हो पाई हैं, वहां तत्काल मशीन लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



लिए गए ये निर्णय
कार्यवाहक प्रधानाचार्यों का वेतन 90 दिन के भीतर मिल जाएगा।
विद्यालय प्रबंधक को ही रिक्त पदों की संख्या भेजनी होगी।
31 जुलाई तक हर हाल में प्रवेश कार्य पूरा करा लें।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कराया जाए
सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरा लगेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें