फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग की बारीकियां सीखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से नगर के पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्र सैनिकों ने योग की बारीकियां सीखी। कमान अधिकारी कर्नल टीएस कैरोन की देखरेख में छात्र सैनिकों ने योग प्रशिक्षक राजेश योगी से योग कर निरोग रहने की कला का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को कैडेट्स को संबोधित करते हुए कमान अधिकारी कर्नल टीएस कैरोन ने योग की तिथि के महत्व से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पूरे कैलेंडर वर्ष का सबसे लंबा दिन है। प्रकृति में सूर्य और उसका तेज इस दिन सबसे ज्यादा प्रभावी रहता है। इसी वैज्ञानिक कारणों को देखते हुए योग कि यह तिथि निश्चित की गई थी। कंपनी कमांडर मेजर अमरेन्द्र सिंह ने योग की वैज्ञानिकता को बताते हुए कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मनुष्य, प्रकृति और स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण के बीच मन, शरीर, विचार, संयम, पूर्ति और सद्भाव की एकता का प्रतीक हैं। अपील करते हुए कहा कि योग को यथावत अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। शिविर के दूसरे सत्र में फायर ब्रिगेड की टीम ने छात्र सैनिकों को आग से बचाव के तरीके समझाए। निरीक्षक एके सिंह के नेतृत्व में छात्र सैनिकों को आग के तरीके, लगने के कारण और बचाव के तरीके समझाए। यही नहीं किसी बिल्डिंग में आग लग जाए तो फंसे हुए लोगों को कैसे बाहर निकाले, इसके बारे में भी प्रयोगात्मक जानकारी दी गई। इस मौके पर लेफ्टिनेंट अंगद तिवारी, सत्यमूर्ति ओझा, मोहम्मद शकील अहमद,विजय यादव,सूबेदार मेजर दिपेंद्र आले, वीर बहादुर, पीजे कुमार, केशर सिंह, संजीव कुमार, दिनेश यादव, नीर बहादुर समेत सभी सैनिक व 500 छात्र-छात्रा सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें