गुरुपूर्णिमा पर बुधवार को पातालपुरी मठ नरहरपुरा में गुरु दर्शन करने के लिए भीड़ होगी। इस दौरान पूर्वांचल के पांच जिलों के 150 मुस्लिमों और सोनभद्र के 100 से अधिक आदिवासियों को दीक्षा दी जाएगी। राष्ट्र, समाज के धर्म के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनको दीक्षा मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालकदेवाचार्य देंगे।
गुरुपूर्णिमा पर मठ में दर्शन करने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाएगा। बालकदेवचार्य ने बताया कि गुरु दर्शन के साथ ही नए जुड़ने वाले लोगों को दीक्षा भी दी जाएगी। मुस्लिम धर्म की महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं। रामपंथ के पंथाचार्य डॉ. राजीव गुरु ने बताया कि वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर से मुस्लिम धर्म की 150 महिलाओं व पुरुषों को गुरु दीक्षा दी जाएगी। जगद्गुरु रामानंदाचार्य भी सभी धर्मों को गुरु दीक्षा देते थे। दीक्षा लेने वाले अपने धर्म का पालन करते हुए गुरु परंपरा को निभाते हैं। दीक्षा कार्यक्रम में सोनभद्र के जंगलों के सौ से अधिक आदिवासी शामिल होंगे।