फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 150 मदरसों की जांच, 50 निकले फर्जी

Wed, 11 Oct 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
madrasa
विज्ञापन

विज्ञापन

आजमगढ़ में मदरसों की सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के बाद जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के नेतृत्व में इसकी जांच कराई गई। अब तक 150 मदरसों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 50 मदरसों के मानक विपरीत मिलने पर इनका अस्तित्व समाप्त कर दिया गया है।

साथ ही मदरसों की फर्जी सूचना पोर्टल पर अपलोड करने वालों पर आईटी एक्ट और विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन की ओर से मदरसों की सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 15 अक्तूबर तक का वक्त दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में अब तक 527 मदरसों के बारे में जानकारी अपलोड की जा चुकी है। इसके साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में इन मदरसों की भौतिक जांच शुरू कर दी गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह और वक्फ निरीक्षक मनोज कुमार राय की ओर से अबतक 150 मदरसों की जांच की जा चुकी है। इसमें 50 मदरसे मानक के विपरीत मिले हैं। नतीजन इनके अस्तित्व को समाप्त कर दिया गया है।

इनकी सूचनाएं अब पोर्टल पर लॉक नहीं की जाएंगी। मंगलवार को डीएमओ की ओर से मुबारकपुर में 17 मदरसों की जांच की गई, जिसमें पांच फर्जी मिले। वहीं, डीएमओ ने पोर्टल पर मदरसे के बारे में फर्जी सूचनाएं अपलोड करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है, जिसकी तैयारी की जा रही है। 

पोर्टल पर मदरसों की ओर से उपलब्ध सूचनाओं को जिला अस्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से जांच के बाद लॉक किया जाएगा। वहीं, इसके बाद शासन की ओर से गठित संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में लखनऊ से टीम इसके बाद आएगी। जांच के बाद टीम सूचनाओं को लॉक करेगी।

इसके बाद ही मदरसों को किसी प्रकार की सरकारी सहायता और मानदेय आदि मिलेंगे। डीएमओ साहित्य निकस सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर तक कार्यालय में हार्डकापी नहीं पहुंचाने वाले मदरसा संचालकों की सूचनाएं लॉक नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन


इसके बाद मदरसे का आस्तित्व अपने आप खत्म हो जाएगा। अभी तक कुल 527 मदरसों की ओर से जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। जिसकी हार्डकाफी कार्यालय में जमा करनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें