फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शन और बिरहा सुनने उमड़ा जनशैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। दशहरा पूजा के अवसर पर आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर स्थित लाटघाट बाजार में मंगलवार को मेले का आयोजन किया। मेले में मां के दर्शन और पूजन के साथ देर रात बिरहा का मुकाबला देखने के लिए लोगों का जनशैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी मेले का जायजा लिया।
विज्ञापन

लाटघाट मेले को लेकर मुख्य चौक से जाने वाले चारो मार्गों पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए दोपहर बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेले में तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी। मेले में महिलाओं और बच्चों की भी अच्छी खासी भीड़ थी। मेेले में लोगों ने चाट फुल्की और जलेबी का लुत्फ उठाने के साथ ही जमकर खरीदारी भी की। मेले के दौरान चारो मार्गों पर भव्य सजावट की गई थी। शाम तक मेले से महिलाएं गायब हो गई। मेले में घूम रही तीन संधिग्ध महिलाओं को दोपहर दो बजे ही चौकी में बैठा लिया गया। शाम होते ही मेले ने धीरे-धीरे बिरहा दंगल का रूप धारण कर लिया। चारो मार्गों पर एक से बढ़कर एक बिरहा गायकों को बुलाया गया था। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बिहार से ओमप्रकाश यादव और नीतू राज, रौनापार रोड पर बिहार के ओमप्रकाश दीवाना और बिहार के ही गुल्लू मस्ताना और अमिला रोड पर बलिया के सुरेंद्र यादव और बिहार की मीरा मूर्ति के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। वहीं मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्जन के साथ ही जगह-जगह पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई थी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी मेले का जायजा लेने के साथ मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें