ड्यूटी से गायब रहना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। बुधवार को एसएसपी ने ऐसे 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए सिपाहियों में शहर के थानों में तैनात सिपाहियों की संख्या अधिक है।
कुछ सिपाहियों के ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने की सूचना पहले से ही मिल रही थी। एसएसपी नितिन तिवारी ने इसी सप्ताह एएसपी और सीओ के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्यूटी करने वाले सिपाहियों की जांच कराई थी।
रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को उन्होंने कोतवाली थाने के दीपक सिंह, आदमपुर के भीम कृष्ण, सिगरा के अजय कुमार सिंह, भेलूपुर के तेज प्रताप सिंह, शमीमउल्लाह, रामलखन तिवारी और देवेंद्र नारायण सिंह, लंका थाने के राम प्रकाश यादव, भूखन राम, रमाशंकर यादव, कैंट थाने के जनकदेव सिंह, शिवपुर थाने के विजय कुमार, बड़ागांव थाने के कृष्णदेव शुक्ला, मिर्जामुराद के दिवाकर प्रताप सिंह और कपसेठी थाने के अवधेश कुमार को निलंबित कर दिया।