फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई होगी : शिवपाल

Thu, 15 Dec 2016 01:22 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : ani
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज बलिया में कहा कि कानपुर कैंट सीट से सपा उम्मीदवार अतीक अहमद के मारपीट मामले की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नारद राय के पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे शिवपाल ने कहा कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई है, तब-तब देश में अस्थिरता बढ़ी है। पहली बार अयोध्या की घटना और दूसरी बार नोटबंदी । उन्होंने कहा कि आज सपा ही नहीं बल्कि सारा देश कालेधन को सफेद कर रहा है। पूर्व सांसद अतीक अहमद के मारपीट मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि इस घटना की जांच होगी और दोषी पाए जाने पर अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व सांसद अतीक अहमद बुधवार शाम इलाहाबाद में रीवा रोड स्थित शियाट्स पहुंचे जहां उनके आदमियों ने शिक्षकों तथा कर्मचारियों को जमकर पीटा। मीडिया प्रभारी और सुरक्षा अधिकारी की भी पिटाई की गई। आरोप है कि एसोसिएट प्रोफेसर के अपहरण का प्रयास किया गया। करीब आधे घंटे बाद अतीक और उनके आदमी वहां से गए तब पुलिस पहुंची। अतीक अहमद को नामजद करते हुए नैनी थाने में लिखित शिकायत की गई तो पुलिस ने एफआईआर लिखकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
शिववाल ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के तत्काल बाद समाजवादी पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें