फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर में बनेंगे 15 मॉडर्न बस क्यू शेल्टर, हरित और स्मार्ट हब के रूप में होंगे विकसित

Thu, 23 Jul 2026 02:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मॉडर्न बस क्यू शेल्टर पर यात्रियों को अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और ईवी चार्जिंग की सुविधा शामिल होगी।
विज्ञापन
मॉडर्न बस क्यू शेल्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में 15 मॉडर्न बस क्यू शेल्टर (पब्लिक फैसिलिटी सेंटर एवं बस स्टॉप) बनाए जाएंगे। अत्याधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल डिजाइन से तैयार होने वाले ये बस स्टॉप केवल बसों के इंतजार का स्थान नहीं होंगे, बल्कि सुरक्षित, हरित और स्मार्ट सार्वजनिक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। यहां इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि मॉडर्न बस क्यू शेल्टर पर यात्रियों को अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और ईवी चार्जिंग की सुविधा शामिल होगी। इसके अलावा यात्रियों को नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस स्टॉप पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ऊर्जा की आवश्यकता पूरी करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा। साथ ही अतिरिक्त राजस्व सृजन के उद्देश्य से विज्ञापन पैनल भी स्थापित किए जाएंगे।

पब्लिक फैसिलिटी सेंटर एवं बस स्टॉप पर यात्रियों की दैनिक आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। गर्मी, सर्दी और बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त शेड की व्यवस्था होगी। दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर-अनुकूल पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी मैप भी लगाया जाएगा, जिससे उन्हें शहर में आवागमन में आसानी होगी। इसके अलावा उपयोग शुल्क के आधार पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

स्मार्ट सेवाओं से मिलेगी वास्तविक समय की जानकारी
तकनीक के स्तर पर भी ये बस स्टॉप पूरी तरह स्मार्ट होंगे। यात्रियों को बसों के आगमन और प्रस्थान की वास्तविक समय की जानकारी डिजिटल डिस्प्ले पर उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें बसों के आने-जाने का सटीक समय पता चल सकेगा। डिस्प्ले पर तापमान, दिनांक और अन्य आवश्यक सूचनाएं भी प्रदर्शित की जाएंगी। 

डिजिटल विज्ञापनों के माध्यम से अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित किया जाएगा। वहीं, ईवी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को भी लाभ मिलेगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बस स्टॉप पर आपातकालीन सूचना प्रणाली स्थापित की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

प्रस्तावित मॉडर्न बस क्यू शेल्टर के स्थान
  • इंग्लिशिया लाइन (काशी विद्यापीठ गेट संख्या-2)
  • कचहरी चौराहा (अंबेडकर चौराहे के पास)
  • बस अड्डे के सामने (लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे)
  • आचार्य रामचंद्र शुक्ल क्रॉसिंग
  • रविंद्रपुरी
  • मैदागिन क्रॉसिंग (टाउन हॉल के पास)
  • भेलूपुर (जलकल कार्यालय के पास)
  • हवेलिया चौराहा
  • सारनाथ चौराहा
  • रामनगर (डोमरी रोड)
  • बनारस स्टेशन रोड
  • नमो घाट रोड (पुलिस चौकी के पास)
  • टीएफसी के सामने, बड़ा लालपुर
  • फातमान रोड
  • रथयात्रा-कमच्छा रोड तथा सिगरा (स्मार्ट सिटी कार्यालय के पास) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें