फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान गिरा लेकिन उमस ने किया व्याकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सोमवार को तापमान गिरा जरूर लेकिन उमस से लोग घरों में व्याकुल रहे। बाहर तपिश ने बेहाल किया तो घर में उमस ने। हवा में नमी अधिक होने से पंखे और कूलर के सामने भी राहत नहीं थी। सोमवार को आर्द्रता 62 फीसदी रही। बाहर तेज धूप के चलते पुरवा हवा भी गर्म रही। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले तीन दिन राहत भरे हो सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि सात, आठ और नौ जून को गरज के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को तापमान में गिरावट आई। तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हवा में आर्र्दता अधिक रही। इसके चलते लोग पसीने से तरबतर होते रहे। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारी पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल थे, लेकिन उमस से राहत नही मिली। हर कोई परेशान नजर आया। शाम को कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी आई। इसके बाद राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें