फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ का मना जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अस्पताल के मरीजों में फल बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु की कामना की और उसके द्वारा प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण कर कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण के प्रति आस्था जताई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी मदद व योजनाएं पहुंचाने की सोच के साथ कार्य कर रही है। गरीबों के लिए तमाम योजनाएं संचालित किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने प्रदेश को गड्ढामुक्त बनाए जाने और अपराधमुक्त बनाने की जो मुहिम छेड़ी है उसमें निश्चित ही सरकार को सफलता मिल रही है। गरीब तबके के लोगाें के घरों में रोशनी पहुंचाने के लिए नि:शुल्क बिजली कनेक्शन सूबे के मुख्यमंत्री ने करने का काम किया है वह सराहनीय है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर सभी हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को विकास की गति देने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेना होगा, तभी हमारा प्रदेश उत्तम प्रदेश की श्रेणी में शामिल होगा। इस अवसर पर सीएमएस डा. उमापति द्विवेदी, डा. संजय कुमार, राजन सिंह,अजीत चौधरी, विजय गुप्ता, राजकिशोर यादव, आशीष नागवंशी अनिल कुमार सिंह, विजयबहादुर सिंह, गोपाल सिंह, अभिषेक सिंह, सहादुर राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें