फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों पर कार्रवाई से बच रहा वीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का ढिंढोरा पीटने वाला वीडीए वरुणा के डूब क्षेत्र पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई से बच रहा है। यही कारण है कि बीते एक साल से अवैध निर्माण कराने वालों 893 को नोटिस तो दिया लेकिन एक भी अवैध निर्माण ढहाया नहीं गया। अवैध निर्माण कराने वालों में कई जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, इंजीनियर, होटल कारोबारी, बिल्डर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालक हैं जिन पर हाथ डालने से वीडीए बच रहा है।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो नदी के डूब क्षेत्र पर एक ही दिन में अवैध निर्माण नहीं हुआ है। बगैर वीडीए और नगर निगम की मिलीभगत के निर्माण कराना असंभव था। किसी मकान में एक ईंट जोड़ी जाती है तो वहां वीडीए के लोग पहुंच जाते हैं। यहां इतनी ऊंची अट्टालिकाएं तन गईं और विभाग को भनक तक न लगी, यह आश्चर्यजनक है। जिन अधिकारियों को निगहबानी की जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने ही आंखें मूंद ली हैं। मामले में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे का कहना है कि वरुणा नदी किनारे अवैध कब्जे जल्द हटाए जाएंगे। इससे पहले गंगा के अस्सी घाट से अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई गई है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें