फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परिणाम : रंग लाई मेहनत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10 वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। रिजल्ट को लेकर छात्रों में सुबह से काफी उत्साह रहा। बोर्ड परीक्षा में 10 सीजीपीए पाने वाले छात्रों ने जमकर खुशी मनाई। अभिभावकों एवं विद्यालय संचालकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। रिजल्ट घोषित होने के छात्रों में छात्रों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं के छात्रों का दबदबा रहा। विद्यालय के 36 छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। परीक्षा में 82 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 36 छात्रों को 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। उमानाथ सिंह स्कूल के 25 छात्रों को 10 सीजीपीए अंक मिला। परीक्षा में 168 छात्र शामिल हुए थे। डा. रिजवी लर्नर्स एके डमी के 25 छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। परीक्षा में 261 छात्र शामिल हुए थे। आरएन टैगोर हायर सेकेंड्री स्कूल सुक्खीपुर 16 छात्रों को 10 सीजीपीए अंक मिला। सेंट पैट्रिक्स स्कूल में 159 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 23 छात्रों को 10 सीजीपीए अंक मिला। नेहरू बालोद्यान कन्हईपुर के पांच छात्रों को 10 सीजीपीए अंक मिला। डीबीएस विद्यालय कादीपुर रामदयालगंज के 10 छात्रों को 10 सीजीपीए अंक मिला। परीक्षा में 24 छात्र शामिल हुए थे।
राधिका बाल विद्या मंदिर शेखपुर के 9 छात्रों को हाईस्कूल सीबीएसई की परीक्षा में 10 सीजीपीए अंक मिला। राधिका इंटरनेशनल स्कूल मलोकपुर विष्णुपुर के एक छात्र को 10 सीजीपीए अंक मिला। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी सिविल लाइन के 23 छात्रों को 10 सीजीपीए अंक मिला। परीक्षा में 159 छात्र शामिल हुए थे। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल के 19 छात्रों को 10 सीजीपीए अंक मिला। परीक्षा में 70 छात्र शामिल हुए थे। सनबीम स्कूल कुल्हनामऊ के 62 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 7 छात्रों को 10 सीजीपीए अंक मिला। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर के 13 छात्रों को 10 सीजीपीए अंक मिला। परीक्षा में 315 छात्र शामिल हुए थे। सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल मियांपुर के 11 छात्रों को 10 सीजीपीए अंक मिला।
विज्ञापन

रिजल्ट आने का उत्साह लिए छात्र-छात्राएं नेट पर रिजल्ट आने का इंतजार करते रहे। घरों पर और साइबर कैफों में बच्चे उतह पूर्वक अपना रिजल्ट देखते रहे। पास होने पर उन्होनें एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें