फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी, गहने समेत तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी संत प्रसाद सिंह के घर में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात समेत तीन लाख से अधिक का माल पार कर दिया। चोरों को घर में देख गृह स्वामी ने शोर मचाया तो चोरों ने उनपर ईंट से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

कम्मरपुर गांव निवासी संतप्रसाद सिंह के घर बीती रात चोर पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतर आए। रात में परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। आंगन से लगे कमरे का ताला तोड़कर तीन सूटकेस, एक कैरीबैग, सोने का हार, मांगटीका, दो अंगूठी, नथिया, मंगलसूत्र, दो पायजेब के अलावा पीतल के कई बर्तन समेत तीन लाख से अधिक का माल पार कर दिया। चोरों ने आलमारी में रखा 12 हजार 400 रुपये नकद भी पार कर दिया। घर में सामान समेटकर चोर जाने लगे तो कमरे के अंदर आवाज सुनकर संत प्रसाद ने शोर मचाया। इतने में ही चोरों ने ईंट से उनपर वार किया और फरार हो गए। घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत मे सूटकेस तोड़कर फेंका पाया गया। घायल संत प्रसाद का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें