फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 के भरोसे खर्राटे भर रहे थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी 100 की पेट्रोलिंग व्यवस्था के चलते इन दिनों थानेदार और बीट के सिपाही बेफिक्र हो गए हैं। इंस्पेक्टर/ं एसओ रात में गश्त पर नहीं निकलते। उनकी देखा देखी बीट के सिपाही भी रात में क्षेत्र में न जाकर खर्राटा भर रहे हैं। यही कारण है कि देर रात में शहर के चौराहों एवं ग्रामीण इलाकों में कहीं भी सिपाही नहीं देखे जा रहे है। जिससे चोरी सहित घटनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन

यूपी 100 परियोजना के तहत जिले में 55 गाड़ियां सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। उनकी पेट्रोलिंग का रूट तय होने के साथ ही उनकी ड्यूटी भी लगाई जाती है। जिले में तकरीबन 250 के करीब हेंड कांस्टेबल एवं सिपाहियों की तैनाती की गई है। शहर क्षेत्र में रिस्पांस टाइम सूचना के 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीस मिनट का निर्धारण किया गया है। यह अलग बात है कि आंधे घंटे से पहले यूपी 100 की गाड़ियां नहीं पहुंच पाती है। फिर भी लोगों को इससे काफी राहत है।
उधर सभी थानों की बीट व्यवस्था करीब- करीब चौपट हो गई है। बीट के सिपाहियों को न तो बीट की कोई सूचना मिल पा रही है। और न ही वह गश्त पर ही निकल रहे है। प्रार्थना पत्रों की जांच, बैंक, मुलजिम ड्यूटी तक ही उनकी ड्यूटी सिमट कर रह गई है। जिले के सभी सीओ एवं अपर पुलिस अधीक्षकों को चेकिंग की जिम्मेदारी है। लेकिन अफसर भी रात में कम ही निकलते है। जिसकी वजह से एसओ एवं बीट के सिपाहियों की मौज हो गई है। थानेदारों एवं सिपाहियों की गश्त सिर्फ कागज में चल रही है । हालात यह हैं कि 11 बजे रात में ही फोन करें तो थानेदार नींद में बात करते हैं। उनकी नौकरी यूपी 100 के भरोसे चल रही है। शैलेश पांडेय एसपी ने बताया कि आकस्मिक चेकिंग कराई जाएगी। चेकिंग में अनुपस्थित पांए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें