फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस के साथ सीखे अटैक के गुर

Fri, 19 Apr 2019 01:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मरक्षा और बालिकाओं को मजबूत बनाने का प्रशिक्षण गुरुवार को दो विद्यालयों में शुरू हुआ। श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कचनार राजातालाब और शिवरामा पब्लिक स्कूल बीरभानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से निशुल्क कराते शिविर का शुभारंभ हुआ। छात्राओं को अटैक और डिफेंस के साथ किक पंच के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन


मनचलों को सबक सिखाने और छात्राओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू हुई प्रशिक्षण की शृंखला के तहत श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज में कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य आरती यादव ने किया। यहां पर दिव्या पांडेय व खूशबू मौर्या की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। वहीं शिवरामा पब्लिक स्कूल बीरभानपुर में प्रधानाचार्य अमरेश पटेल ने कैंप का शुभारंभ किया।

नव एकेडमी के महासचिव सेंसई किसलय मानव और मुख्य प्रशिक्षक शिहान एचएन सिंह की देखरेख में ट्रेनर ज्योति सिंह, अनिता प्रजापति, दिव्या पांडेय, कामिनी सिंह, शुभम आदि ने छात्राओं को वार्मअप के बाद पंच बांधने और अटैक करने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें