फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद मिली डिग्री, खिले छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में पांच साल बाद उपाधि पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। बतौर मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने छात्राओं को उपाधि देकर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। कॉलेज में सत्र 2013-14 से 2016-17 तक की छात्राओं की उपाधियां मान्यता विस्तारण न होने की वजह से नहीं मिल पाई थी। ऐसी करीब आठ हजार छात्राएं इसके लिए परेशान थी।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित समारोह में प्रो. टीएन सिंह ने नारी शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शक्ति की आराधना तब संभव है जब समाज में शक्ति स्वरूपा नारी शैक्षिक रूप से सबल हो सके। उन्होंने कहा कि उपाधि एक अध्येता की प्रतिश्रुति एवं परिश्रम का फल होने के साथ सफलता का पर्याय है। प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने कहा कि अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज नारी शिक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध रहेगा। कालेज की प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। अध्यक्षता अग्रवाल समाज के सभापति अशोक सर्राफ ने की।
समारोह में कुल 1600 छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आभा सक्सेना और धन्यवाद ज्ञापन सह प्रबंधक हरीश अग्रवाल ने दिया। इस दौरान डॉ. सुमन मिश्रा, डॉ. नीता सिंह, डॉ. आकाश, डॉ. वंदना उपाध्याय, डॉ. सीमा अस्थाना, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. उषा चौधरी, डॉ. अंजली शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें