फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल के लिए चलाई गईं 60 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वासंतिक नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के मद्देनजर यात्री सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनका संचालन पांच से 14 अप्रैल तक किया जाएगा। वाराणसी और जौनपुर से ज्यादा श्रद्धालुओं के जाने को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है। कुल 60 बसों का संचालन किया जा रहा है। चेकिंग व्यवस्था के लिए जौनपुर-विंध्याचल मार्ग पर मुजहरा नामक स्थान पर चेक पोस्ट की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

कैंट डिपो 20 बसें
काशी डिपो 10 बसें
जौनपुर डिपो 25 बसें
चंदौली डिपो पांच बसें


विशेष ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
वाराणसी। ऊधना-छपरा-ऊधना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच की जगह अब द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। पुणे-मंडुवाडीह-पुणे ग्रीष्मकालीन गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 15, साधारण श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 22 कोच लगेंगे। इसी प्रकार लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक ग्रीष्मकालीन गाड़ी की संशोधित संरचना में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 15 तथा एसएलआर के दो कोच लगाए जाएंगे।

दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रहेगी निरस्त
वाराणसी। पूर्व मध्य रेलवे के कुढ़नी, गोरौल तथा भगवानपुर स्टेशनों पर कई कार्य किए जाने हैं। इसके चलते दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 10 अप्रैल को तथा वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस 11 अप्रैल को निरस्त रहेगी। वहीं 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस नौ अप्रैल को 90 मिनट, 10 अप्रैल को 180 मिनट, 11 अप्रैल को 120 मिनट तथा 12 अप्रैल 60 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें