फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर और कस्बों की निगरानी करेंगे दो हजार सीसी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महानगर क्षेत्र और जिले के कस्बों की निगरानी की व्यवस्था पुख्ता करने की कार्ययोजना पर पुलिस महकमा काम कर रहा है। इसके तहत भीड़भाड़ वाले सभी प्रमुख स्थानों पर दो हजार सीसी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आपराधिक घटनाओं और भीड़भाड़ के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थानों का सर्वे कर एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश एसएसपी ने दिया है। रिपोर्ट मिलने पर पुलिस महकमे के रेडियो शाखा के अधिकारी भौतिक सत्यापन करेंगे और तब जाकर तय किया जाएगा कि सीसी कैमरे कहां लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

महानगर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 250 सीसी कैमरे और पुलिस के 150 सीसी कैमरे लगे हुए हैं। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि धर्म, कला, संस्कृति और पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र होने के कारण काशी में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इस वजह से निर्णय लिया गया है कि भीड़भाड़ वाले सभी महत्वपूर्ण स्थान और छेड़खानी, चेन स्नेचिंग जैसी आपराधिक घटनाओं के लिहाज से चिह्नित स्थानों को सीसी कैमरे की निगरानी में लाया जाए। एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण की सर्वे रिपोर्ट मिलते ही उसका भौतिक सत्यापन करा कर प्रस्ताव तैयार करा कर सरकार को भेजा जाएगा।
शहर में वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए पुलिस महकमा पार्कों और लॉन में अंडर ग्राउंड पार्किंग का विकल्प तलाश रहा है। एसएसपी ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम, वीडीए और आर्किटेक्ट की मदद से अंडर ग्राउंड पार्किंग पर काम किया जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों के इर्दगिर्द स्थित पार्कों और लॉन में अंडर ग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें