फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारों में उत्साह से बाजारों में उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ग्रामीण इलाके में होली का पर्व उत्साह के मनाने की तैयारी चलती रही। सुबह से ही दुकानें सज गई थीं। दोपहर के बाद दुकानों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वहीं शाम तक खरीदारी करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

चौबेपुर में चौबेपुर, चन्द्रावती, धौरहरा, कैथी, उमरहां, सोनबरसा, भगतुआ आदि कस्बों में त्यौहार की खरीददारी के लिए भीड़ लगी रही। मिठाई व पटाखे रंख अबीर गुलाल की खरीददारी में जोग मशगूल रहे।
चोलापुर के बाजार इलाके में परचून की दुकान, कपड़े, अबीर-गुलाल की दुकान पर भीड़ भाड़ लगी रही। क्षेत्र के नियार बाजार, अजगरा, बेला, हाजीपुर, दानगंज, बलरामगंज, धरसौना जगदीशपुर समेत अन्य बाजारों में लोग खरीदारी करते रहे। लोहता में होली के त्योहार की जमकर खरीदारी की गई। देर शाम होलिका दहन के बाद लोगों ने जमकर पटाखे फोडे़। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। रोहनिया, जगतपुर, शहावाबाद, मोहनसराय, अखरी, बच्छाव सहित अन्य बाजारों में काफी भीड़-भाड़ रही। राजातालाब में होली को लेकर दुकानों पर रही जबरदस्त चहल-पहल रही। मिठाई की दुकान पर खोये की कीमत में वृद्धि के बावजूद कमी देखी गई। मालपुआ, गुजिया के साथ पापड़ व नमकीन की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन

इनसेट---
रजला में एक दिन पूर्व फूंकी गई होलिका
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के रजला ग्राम पंचायत में एक दिन पूर्व शरारती तत्वों ने होलिका फूंक दी। होलिका के जलने पर लोग इकट्ठा हुए तब तक शरारती तत्व युवक भाग निकले। इससे लोगों में खासी नाराजगी रही।
-------------
वैश्य एकता परिषद मनाया होली मिलन समारोह
कछवारोड । स्थानीय बाजार स्थित बुधवार की शाम होली के पर्व पर वैश्य एकता परिषद समिति कछवा रोड के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुभाष मोदनवाल ने सभी को स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा लिखी पुस्तक वितरण किया। इस अवसर पर रवि मोदनवाल, जिन्ना जायसवाल, अनूप जायसवाल, पवन मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, संदीप मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
-----------
नशा से करें तौबा, प्राकृतिक रंगों से खेले होली
राजातालाब। होली पर हुड़दंग से बचने व नशा पान से दूर रहने की अपील सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने की है। सामाजिक संस्था आओ अच्छा गांव बनाएं, नवयुवक मंगल दल, व काशी सेवा शोध समिति ने लोगों से आह्वान किया है कि होली पर नशा से दूर रहें। संस्था के द्वारा लोगों से अपील के साथ ही नशापान, रासायनिक रंगो से होने वाले नुकसान को लेकर पर्चियां भी वितरित की गई। काशी सेवा शोध समिति के सचिव डॉ. टी पी सिंह ने भीमचंडी में रासायनिक रंग व नशा लेने से दूर रहने की अपील की। इस दौरान यहां पर दयाशंकर मिश्रा, अवधेश पटेल, अनिल सिंह, अवनीश पाल आदि थे। दूसरी ओर नवयुवक मंगल दल के डॉ मनोज सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिंह, ईरदीश अहमद, अनवर तथा आओ अच्छा गांव बनाएं के राजकुमार गुप्ता माइकल सोनकर मनोज पटेल इंद्रजीत पटेल ने भी लोगों से प्रेम, भाईचारे व सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें