फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए और आवास विकास के बीच विवाद समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के आस पास के 31 गांवों में विकास को लेकर वीडीए और आवास विकास के बीच चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। इसमें 21 गांवों में विकास के लिए वीडीए को जिम्मेदारी दी गई है जबकि 10 गांवों को आवास विकास को दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए आवास विकास परिषद को कुल 31 गांव दिए गए थे। लेकिन इन गांवों में धीरे-धीरे अवैध रूप से कालोनियां आबाद होने लगीं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। ऐसी स्थित में जब भी निर्माण होता था वीडीए को आवास विकास से एनओसी लेनी पड़ती थी। उधर, जमीनों के बढ़ते दाम के चलते तीन साल से आवास विकास परिषद ने 31 गांवों में से 21 गांवों को छोड़कर मात्र 10 गांवों में ही अपनी कालोनियों के विकसित करने का फैसला लिया। इससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई। वीडीए वीसी राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को लखनऊ में बैठक हुई थी, जिसमें आवास आयुक्त व मुख्य सचिव की ओर से लिए निर्णय में 21 गांवों में वीडीए और 10 गांवों में आवास विकास परिषद को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें