फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिक्जर के मंच पर छाया फैशन का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव एलिक्जर के दूसरे दिन फैशन का जादू छाया रहा। दिन में जहां रंगोली में प्रतिभागियों ने आकर्षक डिजाइन बनाकर जीत की दावेदारी रखी वहीं शाम को फैशन शो में रंग बिरंगे परिधानों के साथ ही पेपर, थर्माकोल, प्लास्टिक के प्रयोग से बने परिधानों के साथ मंच पर उतरकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत रूइया ग्राउंड पर खेल प्रतियोगिताओं से हुआ। इसके बाद स्वतंत्रता भवन में रंगोली प्रतियोगिता शुरू हुई, इसमें किसी ने त्योहार तो किसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रंगोली की डिजाइन बनाया। इसके बाद सीनेट हाल में कविता पाठ में छात्र-छात्राओं ने कविताएं पढ़ी। इस दौरान हनुमान चालीसा पर प्रतिभागियों ने नृत्य की प्रस्तुति की। इसके बाद एकल-युगल नृत्य में वालीवुड गीतों पर मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दूसरे दिन के अंतिम कार्यक्रम के रुप में फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। शाम 7 बजे से शुरू होकर करीब दो घंटे तक चले शो में छात्र-छात्रा अलग-अलग अंदाज में रैंप पर उतरकर सभी की तालियां बटोरी। वार्षिकोत्सव में पांच मार्च तक स्वतंत्रता भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें