फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बाग में बिखरी फूलों की खुशबू

Sun, 24 Feb 2019 02:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चारों ओर रंग बिरंगे फूल, मैदान में बनी पुष्पों की रंगोली, स्टालों पर लगीं विभिन्न तरह के सब्जियों की सजावट ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। मौका था कचहरी स्थित कंपनी बाग में पुष्प और शाक भाजी फल प्रदर्शनी का जिसमें अनगिनत फूलों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कंपनी बाग में उद्यान विभाग की ओर से लगाई गई मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में शनिवार को कुल डेढ़ हजार से अधिक प्रतिभागी पहुंचे। इसमें 222 लोगों ने गुलाब के फूलों का प्रदर्शन किया। वहीं फल और साग सब्जी के अलावा कृषि यंत्रों और अचार, मुरब्बा के स्टाल भी लगे हुए थे। जहां लोगों ने प्रदर्शनी का आनंद लेकर स्टालों पर खरीदारी भी की। शनिवार को इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने किया।

इस दौरान उन्होंने आए हुए किसानों और अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए इसे और विस्तार देने और लोगों को जागरूक करने की बात कही। रविवार को इस प्रदर्शनी का समापन होग, जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, उप निदेशक उद्यान मुन्ना यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी को कुल 15 वर्गों में आयोजित किया गया था, जिसमें शाकभाजी वर्ग में 743, फूलों में 547, मौसमी फल में 273, गुलाब के फूल में 222, मौसमी पौधों में 186 के अलावा कई विदेशी फूलों और घरेलू और छोटे उद्योगों के रहे। बताया कि इसमें बीएचयू, डीरेका, डीआरएएम कार्यालय, पूर्वोत्तर बीएचएल, केन्द्रीय कारागार सहित कई टीमों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें