फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू की सुंदर बगिया में 350 बेड के महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान के पीएम द्वारा मंगलवार को उद्घाटन के बाद लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। 22 दिसंबर, 2016 को प्रधानमंत्री ने ही इसकी आधारशिला रखी थी। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में बन रहे 100 बेड के एमसीएच विंग का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे। मार्च में कार्यदायी संस्था इसे अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर करेगी।
विज्ञापन

जनता के लिए खुलेगा आभासी म्यूजियम
मान महल घाट स्थित पुरातत्व विभाग के अधीन मान महल में आभासी अनुभूति संग्रहालय तैयार है। यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से काशी की धर्म कला और संस्कृति दिखाई जाएगी। संग्रहालय में ऊपर वेधशाला बनी है। उधर, नमामि गंगे योजना के तहत प्रभु घाट, निषादराज घाट और जैन घाट का जीर्णोद्धार किया है। 1.34 करोड़ से सीढ्री और रैंप बनाने के साथ ही गंगा से कटान को रोकने के लिए लांचिंग एप्रेन, रैंप पर बोल्डर का कार्य कराया गया है।
काशी इंट्रीग्रेेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर
पीएम शहर के यातायात, कचरा प्रबंधन, प्रदूषण की जानकारी सहित कई अन्य सुविधाओं के लिए 173 करोड़ से तैयार काशी इंट्रीग्रेेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन करेंगे। शहीद उद्यान के पास बने इस कंट्रोल सेंटर का कार्य पूरा हो चुका है। सोमवार को अधिकारियों ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया।
विज्ञापन

शुद्ध पेयजल संपूर्ति की योजना
जेएनएनआरएमयू के तहत ट्रांस वरुणा में पेयजल संपूर्ति योजना के तहत वरुणा पार क्षेत्र में पेयजल के लिए 268 करोड़ की योजना से जोन के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी। जेएनएनआरएमयू के तहत 139 करोड़ की लागत से पेयजल संपूर्ति योजना फेज-1 का काम पूरा हो चुका है। दोनों के उद्घाटन के बाद शहर और वरुणापार में पेयजल आपूर्ति और बेहतर होगी।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट गोइठहां
असि नदी से गंगा में गिरने वाले सीवेज की रोकथाम के लिए 217 करोड़ की लागत से गोइठहां में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। मंगलवार को पीएम द्वारा उद्घाटन के बाद गंगा में अस्सी से गिरने वाले सीवेज की मात्रा शून्य हो जाएगी। अधिकारियों ने रविवार को प्लांट का ट्रायल कर सब कुछ सही पाया था।
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड वाराणसी और नाबार्ड के सहयोग से 149.84 करोड़ रुपये से चार लाख लीटर दैनिक क्षमता का डेरी प्लांट औद्योगिक क्षेत्र रामनगर स्थित दुग्धशाला परिसर में स्थापित किया जा रहा है। इसका लाभ वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ व इलाहाबाद मंडल के दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा। वाराणसी मंडल में एक हजार समितियां गठित कर 45 हजार दुग्ध उत्पादकों तक लाभ पहुंचाया जाएगा।
प्रधानमंत्री अराजी लाइन ब्लाक के शाहंशाहपुर गांव में गोशाला का शिलान्यास करेंगे। स्मार्ट सिटी में व्यवस्था के हिसाब से आवारा पशुओं को नगर निगम सीमा से बाहर करने के लिए कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत गोशाला के साथ कांजी हाउस खोला जा रहा है। इसे 601.62 लाख से 10 एकड़ में बनाया जाएगा। गोशाला में शहर के चार सौ पशुओं को आश्रय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें