वाराणसी। जिला जेल में निरुद्ध चंदौली के बंदियों को विचारण से पहले पेशी के लिए अब चंदौली की अदालत में नहीं जाना होगा। इसके लिए सोमवार को चंदौली के जिला न्यायालय में जिला जज पीके शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा का उद्घाटन किया और 23 बंदियों की पेशी कराई गई।
जिला जेल में मौजूदा समय में चंदौली के 600 बंदी निरुद्ध हैं। जिला जेल में 2012 से वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध है लेकिन चंदौली की जिला अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल तैयार नहीं था। इस संबंध में जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि जिन बंदियों को मुकदमे के विचारण से पहले तारीख के लिए चंदौली की अदालत जाना पड़ता था अब उन्हें नहीं जाना होगा।