फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। हालांकि पहले दिन संगीत, सिलाई, काष्ठशिल्प, तर्कशास्त्र, नागरिक शास्त्र आदि की परीक्षाएं होने की वजह से परीक्षार्थियों की संख्या कम ही रही। मुख्य विषयों की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। जिले के संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यहां मेन गेट से लेकर अंदर तक के सीसी कैमरों की जांच के साथ यहां की परीक्षाएं स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में बने 150 केंद्रों पर हाईस्कूल की परीक्षा 28 फरवरी और इंटर की परीक्षा 2 मार्च तक चलेगी। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल में संगीतगायन, इंटरमीडिएट में काष्ठशिल्प, ग्रंथशिल्प, सिलाई और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में तो किसी केंद्र पर 30 तो कहीं 40 से 50 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जबकि दूसरी पाली में थोड़ी संख्या बढ़ी रही। शिक्षा विभाग की ओर से सचल दल की टीम को भी पहले दिन कोई नकलची नहीं मिला।
12 फरवरी को दोनों पालियों में हिंदी की परीक्षा होगी। इसको देखते हुए जिले में घोषित छह संवेदनशील केंद्रों को लेकर शिक्षा विभाग अलग रणनीति बना रहा है। यहां मेन गेट पर कैमरे की नजर में परीक्षार्थियों की जांच के साथ ही अंदर तक नजर रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक की मौजूदगी में ही परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों के कुछ केंद्रों पर भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें