लोगों को जगाने के लिए महिलाओं का जागृत होना जरूरी है। एक बार जब वो अपना कदम उठा लेती है, परिवार आगे बढ़ता है, गांव आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की ओर उन्मुख होता है। ये विचार अमर उजाला के ‘अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को आयोजित सेमिनार में सामने आए।
मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज प्रांगण में लायंस क्लब श्रेष्ठ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में ‘महिलाओं के आत्मनिर्भर होने में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखें।
सभी ने कहा कि समय आ गया है कि महिलाओं को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा तभी समाज में भी उन्हें मान मिलेगा। यह तभी संभव है जब वह शिक्षित और सजग होकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगी। इसकी शुरुआत खुद के घर से होने के साथ शिक्षा को अपना हथियार बनाना होगा।