फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने जिला खनन अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव खनन, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। गुहार लगाई कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के अनुसार, ड्राईवर और वाहन मालिकों के जरिए पता चला कि जिला खनन अधिकारी किसी निजी व्यक्ति के जरिए दो हजार रुपये प्रति ट्रक की अवैध वसूली करा रहे हैं। बातचीत के दौरान उनके मोबाइल पर चकिया चंदौली की पीएनबी शाखा की खाता संख्या वाली पासबुक की फोटो व्हाट्सऐप की गई। कहा गया कि इसमें 13 हजार रुपये प्रति महीने भेज देंगे तो आपकी दोनों ट्रकें वाराणसी, आजमगढ़, देवरिया में खनन अधिकारी नहीं पकड़ेंगे। इसकी सीडी बनाकर अधिकारियों को भेजी गई है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की पड़ताल कर एफआईआर दर्ज की जाए। उधर, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें