फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा और पेंशन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से मंगलवार को लहुराबीर स्थित राजकीय क्वींस कालेज में सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी विभागों के 22 स्टाल के साथ मतदाता जागरूकता के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। उद्घाटन प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। सबसे अधिक भीड़ आयुष्मान भारत और समाज कल्याण विभाग के स्टाल पर रही।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग से जारी होने वाली पेंशन आदि के लिए लोगों ने आवेदन किए। बिजली विभाग की ओर से एलईडी बल्ब का वितरित किए गए। नगर निगम और जलकल की ओर से कर संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। ऑनलाइन सेवाओं के स्टाल पर लोगों ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए। आधार बनवाने और संशोधन के लिए डाक विभाग के स्टाल पर लोग जुटे रहे। बैंकों की ओर से मुद्रा लोन आदि के बारे में जानकारी देने के साथ इच्छुक अभ्यर्थियों ने फार्म भरे। अंत्योदय और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। कई दिव्यांगों को ट्राइ साइकिल दी गई। रंगोली, पेटिंग प्रतियोगिता हुई। मतदाता जागरूकता के तहत कई खेल आयोजित किए गए, जिसमें उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल ने भी भाग लिया। रंगभूमि के कलाकारों ने मंच पर नाटक का मंचन किया। स्वीप आईकान नीलू मिश्रा ने एनवीएसपी पोर्टल के जरिए मतदाता बनने के तरीके बताए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एके सिंह, सीएमओ डा. वीबी सिंह, डीपीआरओ शास्वत आनंद सिंह, डीआईओएस डा. विजय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
60 के बने गोल्डन कार्ड
सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में लोगों की मधुमेह, मोतियाबिंद, टीबी, उच्च रक्तचाप की जांच की गई। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल, रामनगर अस्पताल आदि जगहों पर लगे शिविर में चिकित्सकों की सलाह पर दवाएं भी दी गईं। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में लगे शिविर में स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े पंफलेट भी वितरित हुए। आयुष्मान भारत योजना में 60 लोगों को गोल्डन कार्ड दिया गया तो 1200 से अधिक लोगों ने कार्ड के लिए आवेदन किया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शिविर में 25 बच्चों को रूबेला का टीका लगाकर खसरा से बचाव के लिए जागरूक किया। 11 दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान कर लिया जान बचाने का संकल्प
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती के उपलक्ष्य में बीएचयू अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 23 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया। भारत विकास परिषद काशी प्रांत की ओर से डॉक्टर्स लाउंज में लगे शिविर में संयोजक सत्यप्रकाश आर्य ने 102वीं बार रक्तदान कर इस दिन को यादगार बनाया। शिविर में बीएचयू अस्पताल से डॉ. एसके सिंह, आशुतोष सिंह, रजनी और रोमाना शाहीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें