वाराणसी। अस्मिता चाइल्ड सिगरा में शुक्रवार को क्राइस्ट जयंती समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने यीशु के जन्म को दर्शाया। प्रांगण में सजी क्रिसमस की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ यीशु की प्रार्थना से हुआ, जिसके बाद दुनिया एजुकेशन फाउंडेशन के बच्चों ने स्वागत नृत्य किया। कार्यक्रम में सेंटा क्लॉज द्वारा बच्चों के बीच उपहार बांटे गए। मुख्य अतिथि चाइल्ड लाइन नगर समन्वयक शिशिर श्रीवास्तव रहे। स्वागत चाइल्ड लाइन समन्वयक अभिषेक ने किया। धन्यवाद नगर समन्वयक संस्था निदेशक फादर दिलराज ने दिया। संयोजन लालसा, वंदना, गीता, सरोज, उषा, मालती, आशा सिंह का रहा। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति से मनोज मिश्रा, शबाना, आईएम शुक्ला, पूजा, शिवकुमारी यादव, पंकज शर्मा, डॉ.आशीष आदि उपस्थित रहे।