फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारियों को चार्जशीट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को चार्जशीट और चोलापुर के प्रेरक को हटाने का निर्देश दिया। खराब प्रगति पर पिंडरा के एडीओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कैंप कार्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण की समीक्षा की। कार्य में शिथिलता बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी दिलीप कुमार सिंह तथा मनोज कुमार श्रीवास्तव को चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया। चोलापुर के खंड प्रेरक को कार्य की जानकारी नहीं होने पर हटाने का निर्देश दिया। विकास खंड पिण्डरा के एडीओ पंचायत को कार्य की खराब प्रगति के कारण कड़ी फटकार लगायी। बड़े ग्रामों मे सफाई कर्मियों की टीम लगाकर आगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवन, विद्यालयों को भी पूरी तरह दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। कार्य मे रुचि न लेने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रेरकों को चेतावनी दी। विकास खंडों में सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा अपेक्षित लक्ष्य न प्राप्त करने पर उनको हटा कर दूसरे अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें