फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश राय की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जगतगंज स्थित साइबर कैफे और फोटोस्टेट दुकान के संचालक सतीश राय की हत्या के तीसरे दिन तक पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर शनिवार को अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जाता रहा। वहीं हिरासत में लिए गए आधा दर्जन लोगों से भी पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन

साइबर कैफे संचालक सतीश राय हत्याकांड में तीसरे दिन क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। फुटेज में दिख रहे लोगों की कद काठी के आधार पर अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सिगरा थाना अंतर्गत शिवपुरवा निवासी सतीश गुरुवार की रात जगतगंज स्थित अपनी दुकान पर बड़े भाई मनीष के साथ थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी थी। वारदात को लेकर मनीष की तहरीर पर चेतगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सतीश को .32 बोर की पिस्टल से गोली मारी गई।

इनसेट....
परिजनों से मिले विधायक
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शनिवार को सतीश के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। परिजनों ने विधायक से अपना दर्द साझा किया। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें