फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ दिन में शहर को संवारना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शंखनाद कर प्रशासन ने काउंट डाउन शुरू कर दिया है, मगर शहर की बिगड़ी ही दशा को देखकर 100 दिन में इसे संवारना चुनौती लग रहा है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि सड़क, सीवर सहित अन्य सुविधाओं के लिए 15 अक्तूबर से काम शुरू किया जाएगा। विभागों की तैयारियां आधी अधूरी हैं, ऐसे में मुश्किलों का बढ़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से शहर में टूटी सड़कें, साफ सफाई का अभाव, बेतरतीब यातायात सहित अन्य समस्याएं बनी हुई हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की सुगबुगाहट के बाद से ही कामों को टाला जाने लगा था। यही कारण है कि बरसात के बाद शहर की ज्यादातर सड़कें चलने लायक भी नहीं हैं। लहरतारा कैंट मार्ग बंद होने से सिगरा, रथयात्रा मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। मंडुवाडीह से महमूरगंज और वहां से सिगरा की खस्ताहाल सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम अब तक नहीं पूरा होने से शहर की सीवर व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित है। ज्यादातर घरों के कनेक्शन तक नहीं किए जा सके हैं। सफाई को लेकर चलने वाले विशेष अभियान पर भी प्रभावी काम नहीं कराया जा सके। 13 अक्तूबर को प्रशासन की ओर से प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। ऐसे में 100 दिन में शहर की समस्याओं के समाधान की भी चुनौती होगी। उधर, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि सोमवार को विभिन्न विभागों के तैयारियों की समीक्षा होगी। एक महीने के लक्ष्य में शहर की सुविधाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें