फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर ने की 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फ्लाईओवर हादसे में घायलों का हालचाल लेने वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने केंद्र और राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। कर्नाटक में बहुमत जुटाने के लिए विधायकों को सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदने का आरोप लगाते हुए उन्होेंने कहा कि काशी में मरने वालों की जान की कीमत केवल पांच लाख रुपये लगाई गई है। उन्होंने मृतकों को 50 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 20 लाख और अन्य घायलों को 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। कहा, प्रदेश में चल रहे विकास कार्यो पर जनता की सुरक्षा की प्राथमिकता तय की जाए, नहीं तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में काम रोकने का अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

राज बब्बर ने कहा कि चंद अधिकारियों पर कार्रवाई कर प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला नहीं झाड़ सकती। चुनाव के पहले उद्घाटन की जल्दबाजी के कारण यह हादसा हुआ है। संबंधित विभाग के मंत्री को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। घटना की ईमानदारी से जांच हो और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि वह जनता की तरफ से सीएम पर भी मुकदमा दर्ज कराएंगे। हादसे को विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में टूटे विनायक मंदिरों का श्राप भी बताया।
राज्ससभा सदस्य और पार्टी प्रवक्ता डॉ. संजय सिंह ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि यहां लोग अपनों के लिए कफन खरीद रहे हैं जबकि प्रधान सेवक कर्नाटक में विधायक खरीद रहे हैं। पीएम को गंगा की पुकार तो सुनाई देती है और वह दौड़े चले आते हैं लेकिन जनता की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दे रही है। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, ललितेश पति त्रिपाठी, प्रजानाथ शर्मा, मणींद्र मिश्रा, शालिनी यादव, अनिल श्रीवास्तव, सतीश चौबे, जितेंद्र सेठ, रविशंकर पाठक, राघवेंद्र चौबे, संजय चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें