फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी हनुमान फोरलेन को बजट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मध्यप्रदेश की सीमा से वाराणसी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी हनुमना खंड पर काम शुरू होने के लिए बजट का इंतजार है। परियोजना को हरी झंडी मिलने के एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अब इसके लिए कोई भी धनराशि जारी नहीं हुई है। इस फोरलेन के निर्माण के बाद वाराणसी सहित मिर्जापुर और मध्यप्रदेश तक जाना सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-7 में वाराणसी हनुमना खंड सड़क को फोरलेन किया जाना है। मार्च महीने में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। 125 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण चौड़ीकरण और उन्नयन के लिए 2118 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है। हालांकि करीब एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इस परियोजना को लेकर अब तक विभागीय सक्रियता नहीं है। यही कारण है कि अब तक इस परियोजना पर कोई काम नहीं शुरू हो पाया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एसबी सिंह का कहना है कि इस परियोजना को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। मई माह में धनराशि जारी होने की उम्मीद है और इसके बाद इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें