फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलझता जा रहा प किंी की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटकती हुई मिली 19 वर्षीय पिंकी चौहान की मौत का मामला उलझता जा रहा है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ कर रह गया है। पुलिस अब मृतका के काल डिटेल रिपोर्ट खंगालने में जुट गई है। पुलिस कॉल डिटेल की माध्यम से यह जानने का प्रयास कर रही है कि मृतका पिंकी को घर से किसी ने बुलाकर हत्या की है या उसने खुद आत्महत्या की है। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिंकी के शरीर और उसके प्राइवेट अंग में कोई चोट आदि के निशान नहीं पाए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग शब्द का प्रयोग किया गया है जो सामान्यतया आत्महत्या में ही होता है।
विज्ञापन

गत शनिवार को क्षेत्र के परशुरामपुर के चौहान बस्ती निवासी पिंकी रात में शौच को करने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन अगले उसका शव गांव के बगल में स्थित बहरामपुर के सटे नहर के पास लगे शीशम के पेड़ से लटकती मिली थी। मृतका के परिजन उसका दाहसंस्कार की तैयारी करने में जुटे थे, लेकिन किसी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दे दिया। सूचना मिलने पर बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार की देर शाम पुलिस को मिली। इस बावत अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल का कहना है कि यह मामला आत्महत्या का है। वैसे तो मृतका की काल डिटेल की जांच से और भी तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें